देहरादून। मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी ने शुक्रवार को उद्योग जगत पर दरियादिली दिखाई। इंडस्ट्रियल एसोसिएशन आफ उत्तराखंड की ओर से आयोजित इंडस्ट्रियल मीट में उन्होंने सिंगल विंडो सिस्टम लागू करने, कार्यान्वयन और अनुश्रवण प्रकोष्ठ का गठन, लघु एवं मझोले उद्यमियों के लिए फेसिलिटेशन काउंसिल की स्थापना की घोषणा की। साथ ही औद्योगिक पैकेज की अवधि 2013 तक बढ़ाने के लिए अपने स्तर से प्रभावी पहल करने का भरोसा भी दिलाया।
राजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित इंडस्ट्रियल मीट में मुख्यमंत्री ने कहा कि सूबे में उद्योगों को प्राथमिकता के आधार पर हरसंभव सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। उन्होंने शासन और इंडस्ट्री के बीच बेहतर संवाद की जरूरत भी बताई और कहा कि इसके लिए राज्य स्तर पर उद्योग मित्र और जिला स्तर पर उद्योग बंधु की बैठक की व्यवस्था की गई है। उन्होंने निर्देश दिए कि मुख्य सचिव प्रत्येक दो माह में एक बार और प्रमुख सचिव प्रत्येक माह में एक बार उद्योग मित्र की बैठक लेंगे। श्री खंडूड़ी ने प्रदेश के औद्योगिक पैकेज की अवधि 2013 तक बढ़ाने, प्रदेश में नये औद्योगिक क्षेत्र चिह्नित करने, ईएसआई अस्पताल और मेडिकल कालेज की स्थापना के लिए भूमि समेत जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। साथ ही उद्योग स्थापना के लिए भूमि और पर्यावरण अनापत्ति प्रक्रिया को सरल व कम समय में निबटाने की बात भी कही। यह भी कहा कि रेल, सड़क, संचार की बेहतर सुविधाएं मुहैया कराना भी सरकार की प्राथमिकताओं में है। उन्होंने कहा कि श्रम संबंधी प्रकरणों में एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को भी बतौर सदस्य शामिल किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश में औद्योगिक विकास की अपार संभावनाओं को देखते हुए उद्यमियों से पर्यावरण के अनुकूल और पर्वतीय क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा उद्योग स्थापना को आगे आने की अपील की। ऊर्जा जरूरतों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बिजली की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्य सचिव इंदु कुमार पांडे ने सिंगल विंडो सिस्टम को और ज्यादा प्रभावी बनाने की बात कही। उन्होंने जानकारी दी कि प्रदेश सरकार ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय से कोल लिंकेज के लिए पहल की है, ताकि थर्मल परियोजनाएं स्थापित कर ऊर्जा की कमी दूर की जा सके।
Jun 9, 2009
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

4 comments:
स्वागत है श्रीमान
उत्तराखण्ड के राज्य पुष्प 'ब्रह्म कमल' से जुड़ी लोक मान्यताओं पर कुछ जानकारी दें। अग्रिम धन्यवाद।
good luck. narayan narayan
आप की रचना प्रशंसा के योग्य है . आशा है आप अपने विचारो से हिंदी जगत को बहुत आगे ले जायंगे
लिखते रहिये
चिटठा जगत मैं आप का स्वागत है
गार्गी
keep it up sir
Post a Comment